DM ने 17 निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर अभिभावकों से ली गई अतिरिक्त फीस वापस करने के आदेश दिए गए हैं। नैनीताल जिला ऐसा कदम उठाने वाला पहला जिला बना है, जहां स्कूलों की मनमानी पर सख्ती दिखाई गई है।
हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 17 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए साफ आदेश दिया गया है कि अभिभावकों से ली गई एडमिशन फीस या किसी भी अन्य नाम पर वसूली गई अतिरिक्त रकम तुरंत वापस की जाए। दरअसल, लगातार मिल रही शिकायतों में सामने आया था कि कई स्कूल एक ही दुकान से महंगी किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं और अलग-अलग नामों पर अतिरिक्त फीस वसूल रहे हैं। इसी को लेकर प्रशासन ने पहले करीब 100 स्कूलों को नोटिस भेजा था, जिसके बाद अब कार्रवाई और तेज कर दी गई है।
नैनीताल जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां इस तरह की सख्ती देखने को मिल रही है।
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि शिक्षा सेवा है, कोई व्यापार नहीं… और जो भी स्कूल नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल इस फैसले से अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है… लेकिन अब सवाल ये है—क्या बाकी जिलों में भी ऐसा एक्शन देखने को मिलेगा?