कचरा दो... पैसे लो हल्द्वानी में शानदार पहल

हल्द्वानी नगर निगम ने शहर में पहला रीसाइक्लिंग कचरा कलेक्शन स्टॉल शुरू किया है। अब लोग खाली प्लास्टिक बोतलें, चिप्स के पैकेट, टेट्रा पैक और अन्य रीसाइक्लिंग योग्य कचरा जमा कर पैसे प्राप्त कर सकेंगे।

कचरा दो... पैसे लो हल्द्वानी में शानदार पहल
JJN News Adverties

हल्द्वानी: "खाली बोतल, चिप्स के खाली पैकेट लाओ, पैसे पाओ… हल्द्वानी में रीसाइक्लिंग की नई पहल"...सड़क और शहर के बीच  फैले कचरे और प्लास्टिक के पैकेटों से अब निजात दिलाने के लिए हल्द्वानी नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। नगर निगम ने शहर में पहला रीसाइक्लिंग कचरा कलेक्शन स्टॉल लगाया है, जहां खाली चिप्स के पैकेट, प्लास्टिक बोतल और टेट्रा पैक जमा करने पर लोगों को पैसे वापस मिलेंगे। हल्द्वानी नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ उत्तराखंड की थीम पर एक नई पहल शुरू की है। नगर निगम गेट पर लगाए गए इस स्टॉल में लोग घरों से निकलने वाला रीसाइक्लिंग कचरा जमा कर सकेंगे।
खाली चिप्स के पैकेट, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक की कैन और टेट्रा पैक देने पर लोगों को प्रति आइटम के हिसाब से दो रुपये तक रिफंड मिलेगा। 
हैदराबाद की रीसाइक्लिंग कंपनी के साथ मिलकर हल्द्वानी नगर निगम ने ये व्यवस्था शुरू की गई है। प्लान के मुताबिक जल्द ही नगर निगम क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी ऐसे स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि कचरे का सही निस्तारण हो सके और शहर को साफ रखने में लोगों की भागीदारी बढ़े।

 

आम जनता का मानना है क़ी इस प्लान से शहर मे कूड़ा कचरा कम फैलेगा और शहर को स्वच्छ रखने मे मदद मिलेगी, अब कचरा सिर्फ परेशानी नहीं बल्कि हल्द्वानी नगर निगम मे कमाई का जरिया भी बनेगा, हल्द्वानी नगर निगम की यह पहल अगर सफल होती है तो शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

JJN News Adverties