भाजपा ने हल्द्वानी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मेहता 'जीतू' को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
भाजपा संगठन ने उत्तराखंड में एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। दरअसल, लंबे समय से पार्टी और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले हल्द्वानी निवासी जितेन्द्र मेहता 'जीतू' को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद कुमाऊं से लेकर पूरे हल्द्वानी शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। वही हल्द्वानी के जितेन्द्र मेहता को संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे अनुभव का इनाम माना जा रहा है।
बता दे, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेन्द्र मेहता ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति, लोक कला और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मंचों के जरिए पार्टी की जनहितकारी योजनाओं और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उनकी नियुक्ति पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं का कहना है कि जितेन्द्र मेहता के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और मजबूती मिलेगी।