हल्द्वानी में मेयर गजराज बिष्ट के बयान से सियासी माहौल गरमा गया है उन्होंने बनभूलपुरा दंगे में शामिल लोगों को सरकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित करने की बात कही।
हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है ,जहां मेयर गजराज बिष्ट ने बनभूलपुरा दंगे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे सियासी हलचल गरमा गयी है।
दरअसल, ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में हुए दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि दंगे में शामिल लोगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी वंचित किया जाना चाहिए।
बता दे , मेयर ने आरोप लगाया कि दंगे के दौरान पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मारपीट की गई, जिससे शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ी। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रशासन से ये भी अपील की कि ऐसे लोगों को हल्द्वानी में रहने दिया जाए या नहीं, इस पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
फिलहाल, मेयर के इस बयान के बाद तमाम विवाद सामने आएंगे, अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है !