हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने पेपर लीक के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक से युवाओं का भरोसा कमजोर हो रहा है।
हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना पूरी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।तो वही विधायक ने आरोप लगाया कि हर बार पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद जांच के आदेश तो दिए जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों या दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना है कि इससे युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हो रहा है।
आपको बता दे सुमित हृदयेश ने कहा कि छोटी भर्ती परीक्षाओं से लेकर बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं तक पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं।वर्षों की मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।उन्होंने कहा कि देशभर में समय-समय पर हो रहे छात्र आंदोलन भी इसी व्यवस्था की देन हैं। छात्र अपनी मेहनत के साथ न्याय और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं।तो वही विधायक ने सरकार से मांग की कि पेपर लीक मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी मजबूत व्यवस्था बनाई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।