हल्द्वानी में खुले में मीट बिक्री पर प्रशासन सख्त,  3 दिन बाद होगी कार्रवाई !!

हल्द्वानी में नगर निगम ने खुले में मीट बेचने पर सख्त रोक लगा दी है। सभी विक्रेताओं को मांस ढककर रखने और 3 दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, वरना कार्रवाई होगी।

हल्द्वानी में खुले में मीट बिक्री पर प्रशासन सख्त,  3 दिन बाद होगी कार्रवाई !!
JJN News Adverties

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।आपको बता दे बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शहर में कोई भी मीट-मांस विक्रेता अब खुले में मांस की बिक्री नहीं करेगा। साथ ही सभी विक्रेताओं को अपने उत्पाद को अनिवार्य रूप से ढककर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


तो वही महापौर ने कहा कि खुले में मीट की बिक्री से न सिर्फ स्वच्छता प्रभावित होती है, बल्कि इससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। वही नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए सभी मीट विक्रेताओं को तीन दिन का समय दिया है, ताकि वे अपनी व्यवस्था सुधार लें। चेतावनी दी गई है कि तय समयसीमा के बाद यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ चालान सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।बता दे नगर निगम की यह पहल शहर में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties