हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी गैंगस्टर “गन्नू”

हल्द्वानी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी गैंगस्टर “गन्नू”
JJN News Adverties

हल्द्वानी में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां पूरे नैनीताल में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर ध्रुव शर्मा उर्फ “गन्नू” को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था और काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। वही SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ अमित सैनी और बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को रुद्रपुर क्षेत्र से दबोच लिया।
 

बताया जा रहा है कि आरोपी ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू के खिलाफ बनभूलपुरा, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थानों में चोरी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नैनीताल पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties