हल्द्वानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी में 7 पेटी यानी 336 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब लेकर जा रहा था।
हल्द्वानी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे आरोपी स्कूटी में शराब की खेप लेकर जा रहा था, जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हल्द्वानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय सौरव आर्या निवासी गोलापार को गिरफ्तार किया।
इसी के साथ पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 7 पेटी, यानी कुल 336 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब बरामद की गई। वहीं बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।