हल्द्वानी जनसुनवाई: लैंड फ्रॉड पर सख्ती, मौके पर राहत !

हल्द्वानी की जनसुनवाई में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लैंड फ्रॉड मामलों पर सख्ती दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, अवैध कनेक्शन और सोलर कंपनियों को भी चेतावनी दी गई।

हल्द्वानी जनसुनवाई: लैंड फ्रॉड पर सख्ती, मौके पर राहत !
JJN News Adverties

हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई एक बार फिर आम लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। जहां कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लैंड फ्रॉड समेत कई गंभीर मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। दरअसल, कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सबसे ज्यादा मामले जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के सामने आए। जिसमे आयुक्त ने साफ कहा कि भूमि विवादों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बता दे ,रानीखेत निवासी भगवती देवी के मामले में बड़ी राहत मिली, जहां जमीन में कमी को लेकर शिकायत पर पहले 22 लाख रुपये वापस कराने के निर्देश दिए गए थे। अब तक 20.85 लाख रुपये वापस मिल चुके हैं, जबकि बाकी राशि जल्द दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बाजपुर की राजप्रीत कौर ने भू-अभिलेखों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की, जिस पर आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही अवैध पेयजल कनेक्शन की शिकायत पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई और सोलर कंपनियों को भी चेतावनी दी गई कि सर्विस और सब्सिडी में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties