हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे भूमि विवाद मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई नहीं हो पाई, जिससे हजारों प्रभावित परिवारों को अब अगली तारीख का इंतजार करना पड़ेगा।
हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे भूमि विवाद मामले में बड़ी अपडेट सामने आयी है। दरअसल, बुधवार को इस मामले की सुनवाई तय की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई, जिससे हजारों प्रभावित परिवारों और पक्षकारों को अब अगली तारीख का इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि ये मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के सामने सूचीबद्ध था, लेकिन व्यस्तता के चलते इस पर सुनवाई नहीं हो सकी।
वही मामले के मुख्य याचिकाकर्ता और समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने जानकारी दी कि वो अपने वकीलों के साथ निर्धारित समय पर कोर्ट में मौजूद थे, लेकिन किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जैसे ही अगली सुनवाई की तारीख तय होगी, साथ ही वो अपने अधिवक्ताओं के साथ दोबारा सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेंगे। गौरतलब है कि ये मामला इससे पहले 28 अप्रैल 2026 को भी सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध हुआ था, लेकिन उस दिन भी सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब सभी की निगाहें अगली तारीख पर टिकी हैं, जहां इस महत्वपूर्ण मामले में कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।