हल्द्वानी के गौलापार में जंगल गए एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। जंगली जानवर के हमले की आशंका है, जबकि ग्रामीण भालू के हमले का दावा कर रहे हैं।
हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां जंगल गए एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रेखाल खत्ता निवासी 45 साल के मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम अपनी भैंसों को वापस लाने के लिए जंगल की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे।
वही ,परिजनों और ग्रामीणों ने जब उनकी तलाश शुरू की, तो जंगल क्षेत्र में उनका शव बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। बता दे ,ग्रामीणों का दावा है कि मृतक पर भालू ने हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। जहां अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो पाएगा।