हल्द्वानी में सुबह टहल रही बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटने का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बड़ी खबर सामने आ रही है हल्द्वानी से जहां सुबह की सैर कर रही बुजुर्ग महिला के कान से सोने के कुंदन नोचने वाले चोरों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। बता दे, मुखानी क्षेत्र में हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी… लेकिन नैनीताल पुलिस की तेज कार्रवाई ने आरोपियों को ज्यादा देर तक आज़ाद नहीं रहने दिया।
दरअसल, 30 जुलाई 2026 को जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी चम्पा देवी ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी… जिसमें बताया गया कि दो अज्ञात युवक उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने तुरंत एक्शन लिया… और एसपी सिटी मनोज कत्याल को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक और एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई… जिसने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान की और फिर 1 अगस्त को पुलिस ने रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय (22) और सूरज जोशी (20) निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अजय के पास से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया गया।पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं… वहीं मुख्य आरोपी अजय के खिलाफ पहले से आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है… और अब उसका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस शानदार खुलासे पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस और एसओजी टीम की सराहना करते हुए ₹2,500 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।