हल्द्वानी में युवती से छेड़छाड़ और स्टॉकिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में दो महीने से युवती का पीछा कर छेड़छाड़ और धमकी देने वाले आरोपी को चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत गिरफ्तार कर लिया।

हल्द्वानी में युवती से छेड़छाड़ और स्टॉकिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
JJN News Adverties

हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पिछले दो महीनों से एक युवती का पीछा कर उसे परेशान करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया। बता दे, नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया थाना पुलिस ने युवती से पीछा करने और धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मोहम्मद अली, 42 साल के के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गौजाजाली क्षेत्र में रह रहा था।


वही जांच में सामने आया कि आरोपी करीब दो महीने से युवती का लगातार पीछा कर रहा था। आरोप है कि 11 जुलाई को उसने युवती का रास्ता रोका, अश्लील इशारे किए, हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत चोरगलिया पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में नैनीताल पुलिस ने साफ कहा है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties