47 हजार वोटरों को नोटिस! SIR का दूसरा चरण शुरू

हल्द्वानी विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। BLO घर-घर जाकर करीब 47 हजार मतदाताओं को नोटिस दे रहे हैं।

47 हजार वोटरों को नोटिस! SIR का दूसरा चरण शुरू
JJN News Adverties

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। वहीं अभियान के तहत आज से BLO घर-घर जाकर उन मतदाताओं को नोटिस वितरित कर रहे हैं, जिनके नाम, पते, उम्र और अन्य विवरणों में विसंगतियां दर्ज हैं। ऐसे में निर्वाचन विभाग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में करीब सैंतालीस हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसी के साथ अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अपडेटेड बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। आपको बता दे निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस मिलेगा, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही सत्यापन के बाद सही पाए जाने वाले विवरणों को मतदाता सूची में अपडेट किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि नोटिस मिलने पर उसे गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

 

JJN News Adverties