हल्द्वानी में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। प्रशासन और जल संस्थान ने पानी की किल्लत से निपटने के लिए टैंकरों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दावा किया है।
आबादी की दृष्टि से कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत प्रशासन और जल संस्थान के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इस बार भी गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत की शिकायतें सामने आने लगी है। वहीं दूसरी तरफ जल संस्थान पानी के लीकेज भी बंद करने में नाकाम रहा है जिससे रोजाना लगातार पेयजल बर्बाद होता रहता है। हालांकि जल संस्थान का कहना है कि उनके पास पेयजल किल्लत दूर करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है जल संस्थान के अनुसार इस बार 25 टैंकरों की व्यवस्था की गई है जो पेयजल किल्लत होने पर घर-घर पानी पहुंचाएगी। वहीं दूसरी तरफ जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है जिले में हर बार गर्मी के मौसम में हल्द्वानी और रामनगर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पानी की दिक्कत होती है इसको लेकर जल संस्थान को पर्याप्त व्यवस्था करने। प्राइवेट टैंकरों के रेट फिक्स करने और ट्यूबलो और ओवरहेड टैंक की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग ने उन क्षेत्रों को भी चिन्हित किया है जहां ज्यादा पेयजल किल्लत होती है उसके लिए भी कार्य योजना बनाई जा रही है।