नेरोली पाल ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.2% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की इस छात्रा की उपलब्धि मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
हल्द्वानी की छात्रा नेरोली पाल ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.2% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर को गर्व महसूस कराया है। Dikshant International School की छात्रा नेरोली की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का नतीजा है। नेरोली के माता-पिता विजय पाल और करुणा पाल ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत रंग लाई है। वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने भी उसकी तारीफ करते हुए उसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।