भीमताल विधानसभा में नशे और अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। 2027 चुनाव को नशामुक्त बनाने के लिए गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे ..
प्रदेश के प्रमुख आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु नशे के खिलाफ भीमताल विधानसभा में अब एक नया और अनोखा अभियान चलाने जा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए यह जानकारी दी की भीमताल विधानसभा में चारों तरफ नशे और अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नशे का और शराब का प्रयोग कर चुनाव लड़ा जाता है। इसलिए इस बार 2027 के विधानसभा चुनाव में वे भीमताल विधानसभा में नशे के खिलाफ जनता को जागरूक करने और बिना नशे के विधानसभा चुनाव किए जाने को लेकर अभियान शुरू कर रहे हैं।
इस दौरान हरीश पनेरु ने बताया कि वह भीमताल विधानसभा में हर घर में गंगाजल भागवत गीता और हनुमान चालीसा लेकर जाएंगे और लोगों से निवेदन करेंगे की शराब के इस्तेमाल का चुनाव में प्रयोग बंद करने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए क्योंकि शराब के सेवन से सैकड़ो घर बर्बाद हो चुके हैं और हजारों लोग बीमार भी रहते हैं। यही नहीं हरीश पनेरु ने ये भी कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों, मुख्यमंत्री व सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक प्रत्येक नेता को गंगाजल गीता और हनुमान चालीसा भेंट कर निवेदन करेंगे कि चुनाव के दौरान शराब वाली प्रथा को खत्म किया जाना चाहिए।