कैंची धाम मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 5 मेडिकल टीमें रहेंगी तैनात

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। 15 जून को लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पांच मेडिकल टीमें, तीन एम्बुलेंस और 108 सेवा वाहन तैनात किए जाएंगे।

कैंची धाम मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 5 मेडिकल टीमें रहेंगी तैनात
JJN News Adverties

भवाली स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर 15 जून को आयोजित होने वाले भव्य मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की पांच विशेष टीमें 14 जून से 16 जून तक मंदिर परिसर में तैनात रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार मिल सके। इसके साथ ही तीन एम्बुलेंस और एक 108 आपातकालीन सेवा वाहन भी चौबीसों घंटे मौके पर मौजूद रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पंत के अनुसार, मेडिकल टीमों में विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया गया है। सभी आवश्यक दवाइयों, जीवन रक्षक इंजेक्शनों और चिकित्सा उपकरणों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भवाली सीएचसी और हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत रेफर किया जा सके। बता दें कि हर वर्ष 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर बाबा के दर्शन और मालपुए का प्रसाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 14 जून से ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties