"मैं माफी मांगता हूं..." YouTuber Sourav Joshi ने  E-20 विवाद पर मांगी माफी 

भारत के नंबर-1 व्लॉगर और हल्द्वानी निवासी सौरव जोशी का E20 पेट्रोल वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उन्होंने दावा किया था कि उनकी Mercedes GLC का माइलेज 17 KMPL से घटकर 5 KMPL हो गया है।

"मैं माफी मांगता हूं..." YouTuber Sourav Joshi ने  E-20 विवाद पर मांगी माफी 
JJN News Adverties

इंडिया के नंबर 1 व्लॉगर और हल्द्वानी निवासी सौरव जोशी पिछले कुछ दिनों से E20 पेट्रोल को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से चर्चाओं में बने हुए है। दरअसल,12 जुलाई को सौरव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग अपलोड किया। जिसमे उन्होंने अपनी Mercedes GLC का डैशबोर्ड दिखाते हुए दावा किया कि सिर्फ 48 घंटो में उनकी कार का माइलेज 17 किलोमीटर प्रति लीटर से घटकर 5 किलोमीटर प्रति लीटर रह गया, और कहा की अब पता नहीं ये गाड़ी कब ख़राब हो जाएगी...


साथ ही सौरव वीडियो में कहते है की इसकी वजह E20 पेट्रोल है, वही उनकी बगल की सीट में बैठी उनकी वाइफ अवंतिका भी कहती है की इस गाड़ी पर इतना पैसा खर्च किया लेकिन पेट्रोल की वजह से, ये सब हो रहा है। सौरव ने ये भी कहा कि उन्हें डर है कि कहीं इस पेट्रोल की वजह से उनकी करोड़ों की कार का इंजन खराब न हो जाए।


इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। करोड़ों लोगों ने इसे देखा और सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने कहा कि अगर इतनी महंगी Mercedes का यह हाल है, तो आम लोगों की गाड़ियों का क्या होगा? लेकिन इसके बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी।


Mercedes-Benz India ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की। कंपनी ने कहा कि भारत में बिकने वाली उसकी सभी BS-6 पेट्रोल कारें E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह Compatible हैं। कंपनी ने साफ किया कि E20 पेट्रोल से उनकी गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता। इसके बाद सौरव अपनी कार को Mercedes सर्विस सेंटर लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि कार के इंजन में तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से माइलेज कम हो रहा था। इसके बाद सौरव जोशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा..."Mercedes Service Center की जांच में पता चला कि इंजन में समस्या थी, जिसकी वजह से माइलेज कम हो रहा था। E20 पेट्रोल को लेकर हुई गलतफहमी के लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य कभी भी गलत जानकारी फैलाना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।"


हैरान करने वाली बात ये है की इस वीडियो को ढूंढ़ने अगर आप अब सौरव जोशी के व्लॉग पर जाएंगे, तो वहां आपको ये सब देखने को नहीं मिलेगा क्यूंकि उन्होंने अपनी वीडियो से ये पार्ट ट्रिम कर दिया है यानी हटा दिया है।  हालांकि, जैसे ही ये हिस्सा व्लॉग से हटाया गया, सोशल मीडिया पर कई फॉलोअर्स ने नाराजगी जताई। कुछ लोगों का कहना था कि सौरभ जोशी अपनी कही हुई बात से मुकुर रहे है। वहीं, कई यूजर्स ने सौरव के माफी मांगने और गलती स्वीकार करने के कदम की सराहना भी की।


ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि E20 पेट्रोल से सामान्य परिस्थितियों में माइलेज में केवल 1.5 से 3 प्रतिशत तक का मामूली अंतर आ सकता है। किसी कार का माइलेज 17 से सीधे 5 किलोमीटर प्रति लीटर तक गिर जाना आम तौर पर किसी मैकेनिकल या तकनीकी खराबी की ओर इशारा करता है, जिसकी पुष्टि अधिकृत सर्विस सेंटर ही कर सकता है।

JJN News Adverties