कैंची धाम जाने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए कहां से मिलेगी शटल सेवा

14 और 15 जून को हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल और भवाली से शटल बस और टैक्सी सेवाएं संचालित की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किराया भी तय कर दिया गया है।

कैंची धाम जाने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए कहां से मिलेगी शटल सेवा
JJN News Adverties

15 जून को होने वाले विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दे, नीम करौरी बाबा के स्थापना दिवस पर इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वही मेले के दौरान 14 और 15 जून को हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल और भवाली से विशेष शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से सीधे कैंची धाम तक पहुंचाने के लिए बसों और टैक्सी शटल का व्यापक इंतजाम किया गया है।


इसी बीच RTO प्रवर्तन अरविंद पांडे के मुताबिक, हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम तक बस का किराया 150 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। वहीं भीमताल और नैनीताल से आने वाले श्रद्धालुओं को 100 रुपये, जबकि भवाली और खैरना से कैंची धाम तक पहुंचने के लिए 50 रुपये प्रति यात्री किराया देना होगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज की 60 बसों, KMOU की 150 बसों और ग्राफिक एरा की 30 बसों भी इस व्यवस्था में शामिल है। इसके अलावा भवाली और भीमताल से बड़ी संख्या में टैक्सी और मैक्सी कैब भी चलाई जाएंगी।


प्रशासन ने साफ किया है कि मेले के दौरान भवाली से कैंची धाम तक आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए केवल शटल टैक्सी और बस सेवा का ही उपयोग करना होगा। साथ ही सभी वाहन संचालकों को किराया और रूट संबंधी जानकारी वाहन पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई चालक निर्धारित किराए से अधिक वसूली करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties