ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। 20 लीटर कच्ची शराब और 75 पाउच अवैध शराब बरामद ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब और 75 पाउच अवैध शराब बरामद की है। आपको बता दे पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाजपुर-कालाढूंगी रोड और छोराजाली मार्ग पर कार्रवाई करते हुए बलकार सिंह को 20 लीटर कच्ची शराब तथा अमरजीत सिंह को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसमें नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।