हल्द्वानी..सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से नाराज करणी सेना..

हल्द्वानी में करणी सेना युवाशक्ति उत्तराखंड ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

हल्द्वानी..सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से नाराज करणी सेना..
JJN News Adverties

सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहने पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर करणी सेना का विरोध,पुतला दहन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन ..डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान के विरोध में हल्द्वानी में करणी सेना ने प्रदर्शन किया। करणी सेना कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई करणी सेना युवाशक्ति उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में एकत्र होकर उदयनिधि स्टालिन के बयान को सनातन धर्म का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया करणी सेना ने एसडीएम हल्द्वानी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए मांग की कि उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। संगठन का कहना है कि विधानसभा जैसे सदन में किसी धर्म विशेष के खिलाफ इस तरह का बयान देना करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है करणी सेना युवाशक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र राणा ने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने जैसी बात बेहद आपत्तिजनक है और यदि सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties