गड्ढों से परेशान हल्द्वानी को राहत! एक्शन मोड में आए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत !

हल्द्वानी में UUSDA के अधूरे विकास कार्यों और सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त नजर आए। अधिकारियों को निरीक्षण, फोटोग्राफी और जल्द सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

गड्ढों से परेशान हल्द्वानी को राहत! एक्शन मोड में आए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत !
JJN News Adverties

हल्द्वानी शहर में UUSDA द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य अब अधिकारियों के निशाने पर आ गए हैं। जहां सड़कों पर बने गड्ढों, अधूरे कार्यों और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया है। बता दे, आयुक्त दीपक रावत ने विकास प्राधिकरण, नगर निगम, उपजिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए शहर के उन सभी स्थानों का निरीक्षण करने को कहा है, जहां UUSDA के कार्यों के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं या गड्ढे बने हुए हैं।


साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित स्थानों की शत-प्रतिशत फोटोग्राफी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही जहां कार्य अधूरे हैं, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य तय समय पर पूरा किया जाए और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो। 


फ़िलहाल, हल्द्वानी शहर में लगातार बढ़ रही शिकायतों के बीच प्रशासन के इस सख्त रुख को आम जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties