लालकुआं में खनन गेट पर भिड़ंत, मारपीट के बाद 11 गेटों पर पड़ा ताला !

लालकुआं में खनन गेट पर भिड़ंत, व्यवसाई ने गेट इंचार्ज के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल फोन को भी तोड़ दिया, जिसके बाद 11 गेटों पर पड़ा ताला !

लालकुआं में खनन गेट पर भिड़ंत, मारपीट के बाद 11 गेटों पर पड़ा ताला !
JJN News Adverties

लालकुआं से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गौला नदी के देवरामपुर निकासी गेट पर तुलाई को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
 
दरअसल, मामला रविवार का हैं जब देवरामपुर गौला निकासी गेट पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बिना तुलाई डंपरों को नदी में प्रवेश कराने को लेकर गेट इंचार्ज और खनन व्यवसाइयों के बीच तीखी बहस हो गई। 
जानकारी के मुताबिक, कांटे में तकनीकी खराबी के चलते करीब एक दर्जन वाहन बिना तुले ही नदी में प्रवेश कर गए। सूचना मिलते ही गेट इंचार्ज सौरभ मराठा मौके पर पहुंचे और सभी वाहनों को वापस बुलाकर दोबारा तुलाई कराने के निर्देश दिए। लेकिन इस दौरान खनन व्यवसाइयों ने अपनी गाड़ियां पहले से भरी होने की बात कहते हुए तुलाई दोबारा कराने से इनकार कर दिया, वही नियमों को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
 

आपको बता दे ,इस तीखी बहस के बीच एक व्यवसाई ने गेट इंचार्ज के साथ मारपीट की और घटना का वीडियो बना रहे उनके मोबाइल फोन को भी तोड़ दिया। घटना से नाराज कर्मचारियों ने देवरामपुर गेट को बंद कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि, विरोध में लालकुआं से हल्द्वानी के शीशमहल तक सभी 11 गौला निकासी गेटों को बंद कर दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में खनन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और वन विकास निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बहराल, गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties