लालकुआं के खुरपिया फॉर्म क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो मंगलवार शाम से लापता थीं।
लालकुआं के खुरपिया फॉर्म क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है जहाँ मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है, जो बेरीपड़ाव क्षेत्र की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार शाम से लापता थीं और बुधवार सुबह उनका शव खुरपिया फॉर्म में मिला।
जहाँ घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची | इसी के साथ पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सबूत जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।
सूचना के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया कि सुनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली थीं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ बेरीपड़ाव में रह रही थीं। वहीं उनके परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
उनके परिजनों के अनुसार, सुनीता मंगलवार शाम से घर से लापता थीं और परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अगले दिन उनके शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है इसी के साथ पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जिसमें अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।