रामनगर में अतिक्रमणकारियों पर प्रहार  कार वॉश सेंटरों के पानी कनेक्शन कटे

रामनगर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। रानीखेत रोड पर अतिक्रमण हटाने, सामान जब्त करने और जुर्माना वसूलने के साथ ही दो कार वॉश सेंटरों के पानी के कनेक्शन काट दिए गए।

रामनगर में अतिक्रमणकारियों पर प्रहार  कार वॉश सेंटरों के पानी कनेक्शन कटे
JJN News Adverties

रामनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। इतना ही नहीं बल्कि, रानीखेत रोड पर नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही दो कार वॉश सेंटरों के पानी के कनेक्शन भी काट दिए। दरअसल, गुरुवार शाम प्रशासन की टीम द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया और कई लोगों पर चालान की कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये का भारी जुर्माना वसूला गया।


वही SDM गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए और 13 से 16 जून तक कैंची धाम मेले को लेकर यह अभियान चलाया गया है उन्होंने बताया कि कैंची धाम मेलो को लेकर रामनगर में भी कुछ जगह रूट डायवर्जन किया गया है जिसको लेकर ये अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रानीखेत रोड मुख्य रोड है, साथ ही यहां पर पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है और इस रोड पर अतिक्रमण के कारण पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसी लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लखनपुर चुंगी पर दो कार वाश सेंट्रो कार वाहन धुलाई का कार्य चल रहा था जिस पर इन दोनों स्थानों पर जल संस्थान की टीम द्वारा कनेक्शन काटने के साथ विभाग को जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं और रामनगर में अन्य वाहन धुलाई सेंट्रो पर भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties