खनन माफियाओं में हड़कंप! परिवहन विभाग ने पकड़े नियम तोड़ने वाले वाहन

परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि 5 ओवरलोड डंपरों को सीज कर दिया गया।

खनन माफियाओं में हड़कंप! परिवहन विभाग ने पकड़े नियम तोड़ने वाले वाहन
JJN News Adverties

लालकुआं के गौला खनन क्षेत्र में नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, DM ललित मोहन रयाल के निर्देश पर परिवहन विभाग ने खनन रुट्स पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मचा दिया।
 

इस अभियान के तहत बेरी पड़ाव गेट, आंवला चौकी गेट, मोटाहल्दु गेट और लालकुआं गेट पर सघन जांच की गई। इस दौरान कई वाहन दस्तावेजों की अनियमितता, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन करते पाए गए। वही परिवहन विभाग ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक वाहनों के चालान किए, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर 5 ओवरलोड डंपरों को सीज कर दिया गया।
 

मामले में संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे ने बताया कि खनन क्षेत्र से लगातार नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद ये विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और राजस्व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties