उत्तराखंड में बड़ा रजिस्ट्री घोटाला! DM के निरीक्षण में खुलीं भ्रष्टाचार की परतें

देहरादून के विकासनगर रजिस्ट्री कार्यालय में DM के निरीक्षण के दौरान स्टांप चोरी, अवैध रजिस्ट्रियां और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं। जांच में करोड़ों के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही।

उत्तराखंड में बड़ा रजिस्ट्री घोटाला! DM के निरीक्षण में खुलीं भ्रष्टाचार की परतें
JJN News Adverties

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े बड़े घोटाले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, डीएम के औचक निरीक्षण में स्टांप चोरी, अवैध रजिस्ट्रियां और रिकॉर्ड में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।


बताया जा रहा है कि 4 मई को डीएम सविन बंसल ने विकासनगर उप निबंधक कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया था। इस दौरान रिकॉर्ड खंगालने पर कई चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। वही जांच में साल 2018 से 2025 तक के कई मूल विलेख पत्र संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय में पड़े मिले, जबकि कई पंजीकृत दस्तावेज महीनों और वर्षों तक बिना कारण रोके गए थे।


बता दे, निरीक्षण के दौरान 25 रजिस्ट्रियां बिना किसी वैध अभिलेखी प्रक्रिया के डंप अवस्था में पाई गईं। इतना ही नहीं… हाईकोर्ट के आदेश से प्रतिबंधित गोल्डन फॉरेस्ट खातों में करीब 150 अवैध रजिस्ट्रियों का मामला भी सामने आया है।


प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित भूमि की खरीद-फरोख्त से जुड़ी रजिस्ट्रियां किए जाने के तथ्य मिले हैं, जिसे नियमों का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। वहीं जांच में स्टांप शुल्क चोरी से जुड़े 47 मामले भी चिन्हित किए गए हैं…जिससे सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties