हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग उठाई। करणी सेना के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में निराश्रित गौवंश की समस्या को लेकर चिंता जताई गई।
हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर…जहां गौ संरक्षण को लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। दरअसल, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर राणा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने एक बड़ी मांग उठाई — गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित किया जाए। साथ ही प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदेश में निराश्रित गौवंश की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है…सड़कों पर घूम रहे पशु जहां हादसों का कारण बन रहे हैं, वहीं उनकी देखभाल के लिए कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती।
वही प्रदर्शन के दौरान गौ-रक्षकों ने सरकार से मांग की कि गौवंश के संरक्षण और प्रबंधन के लिए सख्त और प्रभावी नीतियां बनाई जाएं… ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जोगिंदर राणा ने साफ कहा कि अगर जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई… तो आंदोलन और तेज किया जाएगा… और मुख्यमंत्री आवास तक कूच भी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून और रामनगर समेत पूरे प्रदेश के लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। अब देखना होगा कि सरकार इस बढ़ते दबाव पर क्या रुख अपनाती है…