AC सर्विस सेंटर में आग का तांडव..जिंदा जल गया बुजुर्ग, धमाकों से दहला पूरा इलाका!

गाजियाबाद के एक AC सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई वाहन जलकर राख हो गए।

AC सर्विस सेंटर में आग का तांडव..जिंदा जल गया बुजुर्ग, धमाकों से दहला पूरा इलाका!
JJN News Adverties

यूपी के गाजियाबाद से कुछ ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहां एक AC सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग ने सबकुछ तबाह कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि, इस हादसे में एक बुजुर्ग जिंदा जल गया, जबकि कई गाड़ियां आग की भेंट चढ़ गईं। दरअसल, मामला गाजियाबाद के पटेल नगर कॉलोनी का है, जहां तड़के करीब 3 बजे तीन मंजिला AC सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सेंटर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों और AC कंप्रेशरों में लगातार ब्लास्ट होते रहे, जिससे आग और भी भड़कती चली गई।


वही घनी आबादी वाले इलाके में लगी इस आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। साथ ही काला धुआं और तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दर्दनाक बात ये रही की इस हादसे में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं दो कारें और करीब दस मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गईं। 

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties