हल्द्वानी के स्कूल में आग से हड़कंप, दमकल मौके पर!!

हल्द्वानी के मुखानी स्थित केवीएम स्कूल में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

हल्द्वानी के स्कूल में आग से हड़कंप, दमकल मौके पर!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।मुखानी स्थित केवीएम स्कूल में आग की बड़ी घटना हुई है।बताया जा रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है, और इमारत धू-धू कर जल रही है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

JJN News Adverties