ग्रिल काटकर लाखों की चोरी, 40 तोला सोना और 8 लाख नकद ले उड़े चोर!!

ऊधमसिंह नगर के शांतिपुरी नंबर-1 में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 40 तोला सोने के जेवरात और 8 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।

ग्रिल काटकर लाखों की चोरी, 40 तोला सोना और 8 लाख नकद ले उड़े चोर!!
JJN News Adverties

ऊधमसिंह नगर के शांतिपुरी नंबर-1 में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से करीब 40 तोला सोने के जेवरात और 8 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर बंद कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे और अलमारी में रखे कीमती आभूषण ओर नकदी चोरी कर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार पिछले कुछ समय से निर्माणाधीन मकान के चलते दूसरे हिस्से में रह रहा था। घटना के समय कमरा बंद था और परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। तो वही चोरी के गए सामान में मंगलसूत्र, हार, कंगन, झुमके, अंगूठियां, नथ, मांगटीका समेत बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।

तो वहीं चोरों ने सिर्फ एक घर को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि गांव के अन्य मकानों में भी सेंधमारी की कोशिश की। एक घर से टॉर्च चोरी कर ली गई, जबकि दूसरे घर में लोगों के जाग जाने पर चोर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने किसी संगठित चोरी गिरोह या स्थानीय मुखबिर की भूमिका होने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।बता दे  पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन कर दिया है, जो चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

JJN News Adverties