तूफान के बीच बड़ा हादसा टला! सड़क पर गिरा पेड़, फायर टीम ने मिनटों में खोला रास्ता!!

रामनगर में तेज बारिश और तूफान के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

तूफान के बीच बड़ा हादसा टला! सड़क पर गिरा पेड़, फायर टीम ने मिनटों में खोला रास्ता!!
JJN News Adverties

रामनगर में बारिश और तेज़ तूफान के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दे, ट्रांसपोर्ट नगर के मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वही सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर सड़क को फिर से यातायात के लिए खोल दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा गुरुवार दोपहर करीब 1 बजकर 50 मिनट पर रामनगर के ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड पर अचानक एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। उस समय इलाके में तेज बारिश और तूफान चल रहा था। पेड़ गिरते ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

वही घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र रामनगर की टीम तुरंत हरकत में आई। जहां प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर लीडिंग फायरमैन अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

फायर सर्विस के जवानों ने पहले पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया और फिर वुडन कटर की मदद से विशाल पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद रुका हुआ यातायात दोबारा सुचारू रूप से शुरू कराया गया।

वही समय पर हुई कार्रवाई की बदौलत किसी तरह की जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की इस राहत एवं बचाव अभियान में लीडिंग फायरमैन अर्जुन सिंह के साथ फायरमैन पुष्कर रावत, वसीम अहमद, शैलेंद्र सिंह और अजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

JJN News Adverties