उत्तराखंड के लालकुआं में एक नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालकुआं से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां नाबालिग़ किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग घटना के समय घर में अकेली थी। जबकि उसकी मां सब्जी लेने बाजार गई थीं। लेकिन जब तक माँ वापस लौटीं तो बेटी को कमरे में मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। वही मौके पर परिवार में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
बता दे, सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि किशोरी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही थी और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की गहन जांच कर रही है।