मानसून से पहले सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है।
बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जगह-जगह गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है, ताकि मानसून के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मानसून से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग ने विशेष मरम्मत अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खराब हो चुकी सड़कों की पहचान कर उन्हें ठीक किया जा रहा है। गड्ढों को भरा जा रहा है और जहां सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, वहां पैचवर्क और री-सरफेसिंग का कार्य भी किया जा रहा है।
तो वही अधिकारियों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में इस बार पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। विभाग द्वारा निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जा रही है, जहां हर साल पानी भरने या सड़क टूटने की समस्या सामने आती है। प्रशासन का दावा है कि इस बार मानसून के दौरान सड़कें बेहतर स्थिति में रहेंगी और लोगों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।