रामनगर में खच्चर का हमला, लोगों में मची  दहशत

रामनगर के पुछड़ी और शक्तिनगर क्षेत्र में एक खच्चर के हमले से दहशत का माहौल बन गया है। खच्चर ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रामनगर में खच्चर का हमला, लोगों में मची  दहशत
JJN News Adverties

रामनगर में एक खच्चर का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।आपको बता दें पुछड़ी और शक्तिनगर क्षेत्र में घूम रहे एक खच्चर ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और अब घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घायलों में 45 साल के मोहम्मद सलीम, 27 साल के अक्षय रावत और 73  साल के केशर राम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि खच्चर ने अचानक इन लोगों पर हमला कर उन्हें कई जगह काट लिया। घायल मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह अपने काम से जा रहे थे, तभी खच्चर ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान वह जमीन पर गिर पड़े और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद तीनों घायलों को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि पशु के काटने से संक्रमण और रेबीज के खतरे को देखते हुए सभी घायलों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खच्चर कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खच्चर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि किसी और के साथ ऐसी घटना न हो।

JJN News Adverties
JJN News Adverties