उत्तराखंड में घूमने आए युवक की संदिग्ध मौत: दोस्तों पर धक्का देने का संगीन आरोप !

नैनीताल में घूमने आए युवक दीपक उपाध्याय का 5 दिन बाद शव बरामद, दोस्तों पर संदेह; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी।

उत्तराखंड में घूमने आए युवक की संदिग्ध मौत: दोस्तों पर धक्का देने का संगीन आरोप !
JJN News Adverties

नैनीताल की वादियों से एक रहस्यमयी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां घूमने आए एक युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। बता दे, अल्मोड़ा निवासी दीपक उपाध्याय बीते बुधवार को अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने पहुंचा था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वो अचानक लापता हो गया, और लगातार तलाश के बावजूद चार दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान दीपक को आखिरी बार तल्लीताल रोडवेज स्टेशन क्षेत्र में देखा गया था।


इसी बीच, पांचवें दिन यानी सोमवार को टूटा पहाड़ क्षेत्र से दीपक का शव बरामद हुआ, जिससे मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया। शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर उन दोस्तों को लेकर जो उसके साथ नैनीताल आए थे। पुलिस ने तीनों दोस्तों से पूछताछ की, जिसमें उनका कहना है कि वे सामान खरीदने में व्यस्त थे और उसी दौरान दीपक अचानक गायब हो गया। हालांकि, अब इन बयानों पर संदेह जताया जा रहा है। वहीं, मृतक के परिजनों ने इस मामले को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ये कोई सामान्य घटना नहीं हो सकती और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।


अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दीपक की मौत हादसा है, आत्महत्या या फिर हत्या… पुलिस जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties