नैनीताल में भूसे की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अगले 15 दिनों तक जिले में उत्पादित भूसे को राज्य से बाहर भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया।
नैनीताल जिले में भूसे की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। आपको बता दे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भूसे की जमाखोरी, कालाबाजारी और अनावश्यक भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत अगले 15 दिनों तक जिले में उत्पादित भूसे को राज्य से बाहर भेजने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही ईंट भट्टों और अन्य उद्योगों को भी भूसा बेचने पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ प्रशासन का कहना है कि पशुओं के चारे के रूप में भूसे की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ये फैसला लिया गया है। वहीं अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कुल मिलाकर, ये कदम पशुपालकों को राहत देने और भूसे की जानबूझकर पैदा की गई कमी को रोकने के लिए उठाया गया है ।