उत्तराखंड : महंगी किताबों का खेल बेनकाब.. कई स्कूलों पर कार्रवाई !

नैनीताल में निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें थोपने के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। कई स्कूलों को नोटिस जारी कर NCERT पुस्तकों को प्राथमिकता देने और अतिरिक्त वसूली लौटाने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड : महंगी किताबों का खेल बेनकाब.. कई स्कूलों पर कार्रवाई !
JJN News Adverties

क्या आपके बच्चे के स्कूल में भी महंगी किताबों के नाम पर जेब ढीली कराई जा रही है?

जी हाँ, नैनीताल से आई ये खबर हर अभिभावक को चौकाने वाली है… जहां प्रशासन ने ऐसे स्कूलों पर सीधा शिकंजा कस दिया है। दरअसल, महंगी स्कूली किताबों के नाम पर अभिभावकों पर बोझ डालने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वही जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने कई स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


बताया जा रहा की , शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी विद्यालय ncert की किताबों के बजाय महंगी निजी प्रकाशकों की पुस्तकें अनिवार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अभिभावकों को खास दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था। वही कार्रवाई के दायरे में रामनगर, हल्द्वानी और भवाली के कई नामी स्कूल शामिल हैं। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर बुक लिस्ट में बदलाव किया जाए, ncert किताबों को प्राथमिकता दी जाए और अतिरिक्त वसूली गई राशि को वापस किया जाए। साथ ही, जांच के लिए संयुक्त समिति भी गठित कर दी गई है। चेतावनी दी गई है कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता तक रद्द की जा सकती है। फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद अभिभावकों को राहत मिलने की संभावना है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties