नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमताल पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने 2.683 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 2.683 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। बता दे पुलिस के अनुसार, आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से चरस लाकर तराई इलाकों में सप्लाई करते थे। वहीं खुटानी बैंड के पास चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार और बोलेरो पिकअप को रोका गया, जहां बोलेरो से चरस बरामद हुई।
जानकारी के मुताबिक़ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर हुसैन और विजय सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। हालांकि कार्रवाई के दौरान एक आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।