घर से नाराज होकर निकला किशोर, पुलिस ने कुछ घंटों में दिल्ली से किया बरामद!!

नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और आधुनिक तकनीक की मदद से घर छोड़कर दिल्ली पहुंचे 17 वर्षीय किशोर को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिवार से मिलाया।

घर से नाराज होकर निकला किशोर,  पुलिस ने कुछ घंटों में दिल्ली से किया बरामद!!
JJN News Adverties

नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली का शानदार उदाहरण पेश किया है। आपको बता दे घर से नाराज होकर लापता हुए 17 साल के किशोर को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया।आखिर कैसे पुलिस ने तकनीक और तेजी के दम पर इस ऑपरेशन को सफल बनाया,हल्दूचौड़ निवासी श्रीमती गीता गुणवंत ने कोतवाली लालकुआं में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 17 साल का बेटा भाष्कर गुणवंत किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया है। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

तो वही मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया। टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से किशोर की लोकेशन ट्रैक की।जानकारी के मुताबिक तकनीकी जांच में सामने आया कि किशोर हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली पहुंच चुका है। इसके बाद पुलिस टीम बिना समय गंवाए दिल्ली रवाना हुई और सटीक लोकेशन के आधार पर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।इसके बाद पुलिस किशोर को सुरक्षित वापस लेकर आई और उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित देखकर मां की आंखें नम हो गईं। बता दे परिजनों ने नैनीताल पुलिस की त्वरित, मानवीय और पेशेवर कार्रवाई की जमकर सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।जहा पुलिस की सतर्कता और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से एक परिवार की खुशियां फिर लौट आईं। ऐसे मामलों में समय पर सूचना देना और पुलिस का सहयोग करना बेहद जरूरी होता है।

JJN News Adverties