कैंची धाम को लेकर नैनीताल पुलिस चाक-चौबंद

15 जून को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले और बाबा नीम करौली महाराज जन्मोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है।

कैंची धाम को लेकर नैनीताल पुलिस चाक-चौबंद
JJN News Adverties

कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जहां आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव और भंडारा कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी की अध्यक्षता में हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वही बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई 

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेला क्षेत्र और उससे जुड़े मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए। वाहनों के डायवर्जन प्वाइंट्स पर संकेतक बोर्ड, स्लाइड बैरियर और सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। बता दे, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। वहीं अग्निशमन विभाग, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों, शटल सेवा केंद्रों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया और साइबर सेल को अफवाहों पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties