नैनीताल बचाने की मुहिम तेज, स्थानीय लोगों ने दिखाई एकजुटता!

नैनीताल में आयोजित 'नैनीताल बचाओ: संवाद और सुझाव' बैठक में स्थानीय लोगों ने नैनी झील के किनारे हो रहे अनियोजित निर्माण, ट्रैफिक, पार्किंग और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चिंता जताई।

नैनीताल बचाने की मुहिम तेज, स्थानीय लोगों ने दिखाई एकजुटता!
JJN News Adverties

सरोवर नगरी नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और पर्यावरणीय संतुलन को संरक्षित रखने के उद्देश्य से सोमवार को 'नैनीताल बचाओ: संवाद और सुझाव' बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों, पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।जहा बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विकास के नाम पर हो रहे अनियोजित और अनावश्यक निर्माण नैनीताल की मूल पहचान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खास तौर पर नैनी झील के किनारे बनाए जा रहे कंक्रीट ढांचों और हट्स पर गंभीर सवाल उठाए गए। उनका कहना था कि जहां आम नागरिकों के छोटे निर्माणों पर कार्रवाई की जाती है, तो वहीं सरकारी निर्माण कार्यों को सौंदर्यीकरण का नाम देकर अनुमति दी जा रही है। यह दोहरा रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता।


आपको बता दे प्रतिभागियों ने यह भी कहा कि नियमों के अनुसार नैनी झील से 30 मीटर के दायरे में स्थायी पक्के निर्माण नहीं किए जा सकते, लेकिन इसके बावजूद झील किनारे कई ढांचे खड़े किए गए हैं। उन्होंने इन निर्माणों की निष्पक्ष जांच कराने और सभी के लिए समान रूप से पर्यावरणीय नियम लागू करने की मांग की। तो वही बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, वन-वे प्रणाली का प्रभावी पालन, लोअर मॉल रोड के रखरखाव, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, अनियंत्रित पार्किंग, बढ़ते ट्रैफिक दबाव, नैनी झील की स्वच्छता, अनियोजित कंक्रीटीकरण पर रोक और पर्यटन व पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।तो वही बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि नैनीताल का विकास पर्यावरणीय मानकों और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होना चाहिए। साथ ही विकास योजनाओं में स्थानीय लोगों की राय को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई। बता दे बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि सभी सुझावों और मांगों का एक प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को सौंपा जाएगा।इस दौरान मां नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, सभासद गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, खुर्शीद हुसैन, कमल जगाती, अदिति खुराना, सुमित खन्ना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

JJN News Adverties