नैनीताल के नन्हे जादूगर की चमकी किस्मत! वीडियो वायरल, आनंद महिंद्रा हुए प्रभावित

नैनीताल की मॉल रोड पर जादू दिखाने वाले एक प्रतिभाशाली बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उसकी मदद का हाथ बढ़ाया है

नैनीताल के नन्हे जादूगर की चमकी किस्मत! वीडियो वायरल, आनंद महिंद्रा हुए प्रभावित
JJN News Adverties

नैनीताल की मॉल रोड पर जादू दिखाने वाला एक नन्हा कलाकार अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस बच्चे के वीडियो ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
 

दरअसल, नैनीताल की मॉल रोड पर यह बच्चा रोजाना अपने जादू के करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करता है। अपनी कला के जरिए वह छोटी-मोटी कमाई कर परिवार का सहारा भी बन रहा है। हाल ही में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद हजारों लोगों ने उसकी प्रतिभा की सराहना की। यही वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक भी पहुंचा।
 

वही वीडियो देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने बच्चे की मदद करने की इच्छा जताई और उसकी कला को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे की शिक्षा और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि वह अपने हुनर को पेशेवर स्तर तक ले जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे में जादू और मनोरंजन की अद्भुत प्रतिभा है। उनका मानना है कि यदि उसे सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वह न केवल नैनीताल बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकता है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties