हल्द्वानी में NEET छात्रा की रहस्यमयी मौत! डायरी में लिखी लाइन से उलझी जांच 

हल्द्वानी में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा के कमरे से मिली एक डायरी में लिखे संदेश ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

हल्द्वानी में NEET छात्रा की रहस्यमयी मौत! डायरी में लिखी लाइन से उलझी जांच 
JJN News Adverties

हल्द्वानी में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश से डॉक्टर बनने का सपना लेकर हल्द्वानी आई छात्रा अपने PG के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। लेकिन इस घटना को और रहस्यमय बना रही है उसकी डायरी में लिखी एक लाइन, जिसके बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली 19 साल की अंजलि जाटव मुखानी क्षेत्र में एक पीजी में रह रही थीं। वही मंगलवार देर रात एक युवक ने अंजलि की सहेली को फोन कर बताया कि वो फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद सहेली ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जब कमरे की जांच की गई तो छात्रा मृत अवस्था में मिली। 


पुलिस को कमरे से बरामद एक डायरी में एक संदेश लिखा मिला जिसमे लिखा था की “एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोड़ूंगी।” इस संदेश के बाद पुलिस प्रेम प्रसंग, मानसिक तनाव सहित अन्य संभावित कारणों की भी गंभीरता से जांच कर रही है।


वही पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल्स और इंटरनेट सर्च हिस्ट्री की जांच शुरू कर दी है। साथ ही छात्रा को आखिरी बार फोन करने वाले युवक से भी पूछताछ की जा रही है।
 
मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। बहराल डॉक्टर बनने का सपना लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर हल्द्वानी पहुंची एक छात्रा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

JJN News Adverties