नोएडा की एक कंपनी में कथित मजाक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। काशीपुर निवासी समीर, जो सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था,
कभी-कभी एक पल की हंसी पूरी जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। बताया जा रहा है की सहकर्मियों के एक कथित मजाक के कारण काशीपुर के रहने वाले एक युवक की नोएडा की एक कंपनी में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में कार्यरत सफाई कर्मचारी समीर 16 जून को अपने साथियों के साथ काम कर रहा था।
इसी दौरान दो सहकर्मियों ने कथित तौर पर मजाक में एयर प्रेशर पाइप का इस्तेमाल किया, जिससे समीर गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि तेज एयर प्रेशर के कारण उसकी आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसी के साथ कई दिनों तक इलाज चलने के बाद समीर ने दम तोड़ दिया।
आपको बता दे पोस्टमार्टम के बाद शव काशीपुर लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं समीर चार बहनों का इकलौता भाई था और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के लिए बाहर काम कर रहा था। अब इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं ये हादसा कार्यस्थलों पर सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल भी खड़े कर रहा है।