अचानक बिगड़े मौसम ने रोका राहुल गांधी का दौरा फोन पर बोले- जल्द मिलूंगा उत्तराखंड से!

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा स्थगित हो गया। हवाई यात्रा संभव न होने के चलते वे कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। हालांकि उन्होंने फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया ।

अचानक बिगड़े मौसम ने रोका राहुल गांधी का दौरा फोन पर बोले- जल्द मिलूंगा उत्तराखंड से!
JJN News Adverties

अल्मोड़ा में राहुल गांधी का इंतजार कर रहे हजारों समर्थकों को उस वक्त मायूसी हाथ लगी, जब खराब मौसम ने उनके दौरे पर ब्रेक लगा दिया। जी हाँ, मौसम के कारण राहुल गांधी अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके और उन्हें बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि उन्होंने फोन के जरिए जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा संदेश दिया। 
 

दरअसल, राहुल गांधी का अल्मोड़ा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल पर पहुंचने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन मौसम ने कार्यक्रम की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। लगातार खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण राहुल गांधी की हवाई यात्रा संभव नहीं हो पाई। वही सुरक्षा कारणों को देखते हुए उनका दौरा स्थगित कर दिया गया और उन्हें बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा।
 

हालांकि दौरा रद्द होने के बावजूद राहुल गांधी ने दूरभाष के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। अपने संदेश में उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि वे जल्द ही स्वयं अल्मोड़ा पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties