CM धामी पर फिदा हुए राजनाथ सिंह, बोले—अब कहिए ‘धुरंधर धामी’

हल्द्वानी में राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ‘धुरंधर धामी’ बताया। उन्होंने यूसीसी, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और विकास कार्यों को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया।

CM धामी पर फिदा हुए राजनाथ सिंह, बोले—अब कहिए ‘धुरंधर धामी’
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS : हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने धामी सरकार के 4 साल के कामकाज को जनता के सामने रखा और कई बड़ी बातें कही।

कार्यक्रम में भारी जनसमूह उमड़ा, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से धामी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालो में उत्तराखंड में विकास की रफ्तार तेज हुई है और सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारा है। इस दौरान उन्होंने पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना करते हुए उन्हें धाकड़ धामी के साथ-साथ धुरंधर धामी भी बताया।

तो वही रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कई घोटाले हुए, जबकि भाजपा सरकार में घोटाला करने वाले अब जेल में हैं। इसके साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा, मानसखंड कॉरिडोर, एम्स सैटलाइट सेंटर और जमरानी बांध जैसी हजारों करोड़ की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है। बता दे राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties