रामनगर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे!!

रामनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए नेशनल हाईवे-309 के किनारे बने अवैध ढांचे, टीनशेड और कब्जों को हटाया।

रामनगर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे!!
JJN News Adverties

रामनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। दरअसल, रामनगर के भवानीगंज काशीपुर रोड स्थित नेशनल हाईवे-309 के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। वही SDM गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचे, टीनशेड, अस्थायी निर्माण, फुटपाथों और नालियों पर किए गए कब्जों को चिन्हित कर जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया।

बता दे, कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक भूमि पर किए गए पक्के और कच्चे दोनों प्रकार के अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालित कर रहे कई दुकानदारों के चालान भी किए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

साथ ही प्रशासन का कहना है कि संबंधित दुकानदारों और कब्जाधारकों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई लोगों द्वारा निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन को यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। 

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित लोगों को पहले ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होने के कारण प्रशासन को अभियान चलाना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल का स्वागत किया है।

JJN News Adverties