उत्तराखंड के रामनगर में 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 370 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड में 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रामनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, रामनगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिव कॉलोनी क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।
वही तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बता दे, पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान वरुण निवासी भवानीगंज, रामनगर के रूप में बताई। मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामनगर पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई कर रही है और अब तक कई तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।